लखनऊ : बंद मकानों का ताला तोड़ नकदी और ज्वैलरी की साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोमतीनगर और पीजीआई पुलिस ने दर्ज की चोरी की प्राथमिकी

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी में आए-दिन चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। चोर गली-मोहल्लों में बंद-मकान और दुकानों की रेकी कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में चोरों ने दो घरों से चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों की लिखित शिकायत पर गोमतीनगर और पीजीआई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

गोमतीनगर थानाक्षेत्र के विनयखंड-एक निवासी केशव दत्त पाण्डेय सपरिवार रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात 01 से 02 बजे की बीच चोरों ने उनके घर में वारदात को अन्जाम दिया। पीड़ित ने बताया कि घर में घुसे चोरों ने दो लैपटॉप, ढ़ाई लाख रुपये की ज्वैलरी और पांच हजार की नकदी साफ कर दी। अगली सुबह उन्हें घर में हुई चोरी की जानकारी हुई।

प्रभारी निरीक्षक दीपक पांडे ने बताया कि मकान मालिक केशव दत्त पांडे की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं पीजीआई में वृन्दावन कॉलोनी निवासी पूनम सिंह ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह रायबरेली रोड पर एक मकान का निर्माण करा रही है। 24 जुलाई की दोपहर वह मकान के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गयी थी। वापस लौटने पर उन्हें घर में हुई चोरी की जानकारी हुई।

उन्होंने बताया कि चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ सोने-चांदी के आभूषण और अस्सी हजार की नकदी चोरी कर ली। पीजीआई निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : सपा पार्षद पर लगा रंगदारी मांगने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका