वाराणसी में कई शर्तों के साथ शुरू हुआ मोटर बोट संचालन, ये रहेगी Timing  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। गुरूवार को माझी समाज के लोगों और पुलिस अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद कई शर्तों के आधार पर गंगा नदी के घाटों पर मोटर बोट के संचालन की सहमति बन गई। सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध वाराणसी के आदेश के क्रम में ये निर्णय लिया गया है।। 

शर्तों के अनुसार जिस मोटर बोट की छमता 50 यात्रियों की बैठने की है उस पर 25 लोग ही बैठेंगे। सभी यात्री लाइफ जैकेट अवश्य पहनेंगे। इसी तरह जिस मोटर बोट की क्षमता 20 यात्रियों की है उस पर 10 यात्री ही बैठेंगे। बिना लाइफ जैकेट कोई भी मोटर बोट संचालित नहीं होगी। प्रशासन की तरफ से मोटर बोट का संचालन समय सुबह 6 बजे से सायंकाल 5 बजे तक ही होगा। 5 बजे के बाद सभी प्रकार की मोटर बोट का संचालन अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा। 

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : छात्र नेता से मिलने जेल पहुंचे सपा नेता गिरफ्तार, किया प्रदर्शन और हंगामा

संबंधित समाचार