नोएडा में ई-रिक्शा में 45 लाख रुपये मिलने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में दो दिन पहले ई-रिक्शा में 45 लाख रुपये मिलने के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि इस रकम को देकर 2000 रुपये के नोट बदले जाने थे। 

सेक्टर 113 के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात को जांच के दौरान एक ई-रिक्शा में 45 लाख रुपये बरामद हुए थे। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चालक जगजीवन उर्फ बाबू से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इस पैसे को तीन लोगों ने उसे दिया था। सिंह ने बताया कि आयकर विभाग को इस बारे में सूचना दी गई, जिसकी जांच में यह पता चला कि आरोपी हवाला का कारोबार करते हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को जगजीवन को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 45 लाख रुपये (500 रुपये के नोट की गड्डी) बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में जगजीवन, जितेंद्र, राहुल तथा सरदारजी नामक चार लोग खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

यह भी पढ़ें:-मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाकर कराएं निष्पक्ष जांच, आरएलडी ने की मांग

 

संबंधित समाचार