बरेली: बारादरी पुलिस की शुक्रवार को होगी अग्निपरीक्षा, मोहर्रम के जूलुस को लेकर अलर्ट
बरेली, अमृत विचार। जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी तरह से फेल साबित हुई बारादरी पुलिस की शुक्रवार को अग्निपरीक्षा है। जोगी नवादा में अल्वी चौराहे और हरी मजार से दो ताजिए उठाए जाएंगे। जो पूरे जोगीनवादा क्षेत्र में घुमाए जाएंगे। रविवार को हुए बवाल के बाद मोहर्रम के जूलुस को लेकर अलर्ट है। जोगीनवादा में पुलिस के साथ ही पीएसी और आरएएफ को भी तैनात किया गया है। पुलिस छतों से भी पूरे जूलुस की निगरानी करेगा ।
गौरतलब है कि रविवार की दोपहर जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा गुजरते समय बवाल हो गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया था। इस मामले में पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद उस्मान अल्वी और साजिद को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। एडीजी पीसी मीना ने पूरे बवाल को लेकर बैठक की थी। जिसमें में सीओ से लेकर पूरी बारादरी पुलिस की लापरवाही उजागर हुई थी। जिसके बाद पूरे प्रकरण की जांच एडीजी ने आईजी को सौंपी थी।
इस मामले में आईजी डॉ. राकेश कुमार ने इस मामले की जांच एसएसपी बदायूं ओपी सिंह को सौंपी है। एसएसपी बदायूं पत्थरबाजों की पहचान कर कार्रवाई कर रहे हैं। इस पूरे बवाल के बाद बारादरी पुलिस की अग्निपरीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई है। जोगीनवादा में शुक्रवार को बाद नमाज-ए-जुमा अल्वी चौराहा और हरी मजार से ताजिए उठाए जाएंगे। जो शुक्रवार की दोपहर से लेकर देर रात तक क्षेत्र में घुमाए जाएंगे।
इस दौरान काफी अधिक संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रहेगी। खुराफात होने की आशंका के चलते क्षेत्र में बारादरी पुलिस के साथ ही पीएसी और आरएएफ तैनात रहेंगे। पुलिस ने जोगी नवादा को बवाल के बाद से ही छावनी बना हुआ है। पुलिस चप्पे- चप्पे पर अपनी नजर बनाए हुई है। इसके साथ खुफिया तंत्र को भी हाई अलर्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: शहर के कई इलाकों में सुबह से गैस की सप्लाई बंद, अधिकारी नहीं उठा रहे फोन, घरों में मचा हड़कंप
