आजमगढ़: कांग्रेस का तंज- नौ वर्ष में भाजपा ने बढ़ाई महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में जनता, भय, भूख और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार बेहाल है। संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। उपरोक्त बातें यूपी के आजमगढ़ जिले में कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए कहीं। 

इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने कहा कि सरकार के नौ साल जनता बेहाल नारे के साथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्त्ता जनपद के प्रत्येक गांवों में जाकर घर-घर दस्तक देंगे और भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही मंहगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा पर जनता से सीधा संवाद करेंगे और जनता को जागरूक करेंगे। इसके लिए वृहद कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं। ईडी सीबीआई आईटी का दुरूपयोग कर सरकार विपक्षी नेताओं को डरा कर उनकी आवाज दबाने का काम कर रही है। भ्रष्टाचार का आलम यह है सरकार के किसी भी विभाग में बिना सुविधा शुल्क दिये कोई काम नहीं होता। सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी चरम पर है युवा हताश और निराश हो चुका है। 

ये भी पढ़ें -पीएम मोदी ने किसानों को दी सौगात, किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त की जारी

संबंधित समाचार