लखनऊ : एम देवराज के ट्रांसफर पर शक्ति भवन में खुशी की लहर, बंट रही मिठाई
लखनऊ , अमृत विचार। यूपीपीसीएल के चैयरमैन एम देवराज का ट्रांसफर किया गया है। उनकी जगह पर हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आशीष गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इस खबर के आते ही राजधानी के शक्ति भवन में मिठाइयां बांटी गयी हैं। एक कर्मचारी ने नाम ना लिखने की शर्त पर कहा कि पूर्व चैयरमैन के सख्त रवैये से कई कर्मचारी और अधिकारी नाखुश थे। हालाँकि एम देवराज की कार्यकुशलता का लोहा सब मानते हैं। ट्रांसफर के बाद से शक्ति भवन में खुशी की लहर है। एम देवराज को अब प्राविधिक शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बना दिया गया है। बता दें कि लंबे समय से यूपीपीसीएल के कर्मचारी एम देवराज ट्रांसफर की मांग कर रहे थे।
ये भी पढ़ें -एम देवराज समेत चार IAS अफसरों के हुए तबादले, आशीष गोयल को मिली UPPCL की जिम्मेदारी
