प्रयागराज : जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर ने कई लोगों पर किया चाकू से हमला
थरवई/ प्रयागराज, अमृत विचार। नैनी जेल से छूटकर आये हिस्ट्रीशीटर ने गांव में फिर से बवाल शुरु कर दिया। बुधवार की रात गांव के ही सुरेश भारतीय पुत्र राम कैलाश लालजी भारतीय राजा बाबू पुत्र स्वर्गीय आशिक अली से विवाद हो गया। उस दौरान राजा ने जाति सूचक गालियां देना शुरु कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। जिसमें सुरेश भारतीय के गले व सीने पर गंभीर चोटें आई। लालजी भारतीय के भी सीने में गंभीर चोटे आई छीना झपटी के दौरान गांव के दो चार लोगों को भी गंभीर चोटें आई।
राजा बाबू को गांव वालों ने दौड़ाकर पकड़ा और मारा-पीटा मगर वह किसी तरह भाग निकला। लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और पुलिस को सूचना दी। कमलेश भारतीय की तहरीर पर मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें -गोंडा : रईस को लेकर गोंडा पहुंची ATS, बंद कमरे में परिजनों से एक घंटे हुई पूछताछ
