बरेली: बच्चे कम हुए तो प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई तय

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

स्कूलों में 75 प्रतिशत से कम बच्चों की उपस्थिति होने पर रुकेगा वेतन

बरेली, अमृत विचार। परिषदीय स्कूलों में उपस्थित होने वाले बच्चों की संख्या में लगातार कमी होती जा रही है। जिससे उनका शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जिन स्कूलों में 75 प्रतिशत से कम बच्चों की उपस्थिति होगी, उनके प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को सीडीओ के निर्देश पर बीएसए ने इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए । 

कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया जाएगा। आगामी दो महीनों में सभी स्कूलों को निपुण बनाना होगा। सीडीओ जग प्रवेश ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त हो और अधिक से अधिक बच्चे उपस्थित हों इस मंशा के साथ जरूरी निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा, बच्चों की संख्या कम पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

सीडीओ के निर्देश पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को जरुरी निर्देश दे दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों को नियमित स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने काे कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी- संजय सिंह, बीएसए।

ये भी पढ़ें- बरेली: नगर आयुक्त ने सात दिन में मांगी थी जांच रिपोर्ट, 68 दिन बाद भी तैयार नहीं

 

संबंधित समाचार