Breaking News : निजी सचिव को छुड़ाने थाने पहुंचे शिवपाल यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। शिवपाल यादव गुरुवार रात गौतमपल्ली थाने पहुंचे। वह अपने निजी सचिव को छुड़ाने थाने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ भी थाने पर जुटने लगी थी। शिवपाल यादव के थाने पहुंचने की जानकारी होने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौंके पर पहुंच गये।

दरअसल, शिवपाल यादव के निजी सचिव जिसका नाम अंकुश बताया जा रहा है। उसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पुलिस शिवपाल यादव के निजी सचिव से पूछताछ मे जुटी हुई है। पुलिस के कार्रवाई से नाराज बताये जा रहे हैं शिवपाल यादव। 

संबंधित समाचार