उप्र: कानून व्यवस्था पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में सिर्फ 15 दिनों के अंदर 15 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। लल्लू ने कहा कि यह योगी आदित्यनाथ का जंगलराज ही है जिसमें जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं …
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में सिर्फ 15 दिनों के अंदर 15 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं।
लल्लू ने कहा कि यह योगी आदित्यनाथ का जंगलराज ही है जिसमें जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं है, आम आदमी की सुरक्षा की तो कल्पना भी नहीं कर सकते। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया जब रविवार को तीन बार के विधायक रहे निर्वेंद्र कुमार मिश्र की एक विवाद में पीट पीटकर हत्या कर दी गई।
