संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत Ruchira Kamboj ने संभाला सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का अध्यक्ष पद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का अध्यक्ष पद संभाल लिया। सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का अध्यक्ष पद संभालने के बाद कंबोज ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत इसका अध्यक्ष बन कर गर्व महसूस कर रहा है और अपने मूल सिद्धांतों के साथ नेतृत्व करने, वैश्विक समुदाय के कल्याण और समृद्धि के लिए लगन से काम करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है।’’ 

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने एक बयान में कहा कि कंबोज ने जो पद संभाला है उसके तहत उनकी भूमिका सामाजिक विकास मामलों से संबंधित अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है। स्थायी मिशन के बयान में कहा गया है कि इस साल 15 फरवरी को सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में भारत का चुनाव एक ‘‘महत्वपूर्ण अवसर’’ है क्योंकि 1975 के बाद यह पहली बार है कि भारत ने सामाजिक विकास आयोग के भीतर यह पद संभाला है। 

आयोग का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) को आम सामाजिक नीतियों और विशेष रूप से अंतर-सरकारी एजेंसियों द्वारा शामिल नहीं किए गए सामाजिक क्षेत्र के सभी मामलों पर सलाह देना भी है। आयोग में 46 सदस्य हैं, जो चार साल की अवधि के लिए समान भौगोलिक वितरण के आधार पर ईसीओएसओसी द्वारा चुने जाते हैं। भारत सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का सदस्य है और इसका कार्यकाल 2027 में समाप्त होगा।

ये भी पढ़ें:- अभिनेता धनुष के 40वें जन्मदिन पर 'Captain Miller' का टीजर रिलीज, फिल्म दिसंबर में आएगी फिल्म

संबंधित समाचार