Auraiya News : अवैध संबंध बने प्रधान की हत्या की वजह, आरोपियों ने कबूला जुर्म, दो भेजे गए सलाखों के पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में प्रधान की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

औरैया में प्रधान की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अवैध संबंधों के चलते हत्या करने की बात कबूली।

औरैया, अमृत विचार।  दो दिन पूर्व सदर कोतवाली के गांव शहवदिया में पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है। एक आरोपी के महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिससे आरोपी पीछा छुड़ाना चाहता था। महिला की ओर से आरोपी समेत प्रधान के भाई पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की धमकी दी गई, प्रधान अपनी भाई को बचाना चाहता था। खुद को फंसने के डर से आरोपी ने अपने दूसरे साथी के साथ मिलकर प्रधान की हत्या कर दी। 

एसपी चारू निगम ने बताया कि 26 जुलाई को शहबदिया को जाने वाले रास्ते पर गांव से 400-500 मीटर पहले ग्राम प्रधान रमाकान्त उर्फ रिंकू की हत्या कर दी थी। इस संबंध में रमाकांत के भाई संजय कुमार पांच नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार की रात पुलिस ने आरोपी गौरव व सुधांशू को ग्राम शहबदिया जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया के पास से घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ग्राम प्रधान की हत्या करने का जुर्म कूबुल किया।

आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास ही स्थित तालाब के अन्दर से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। आरोपी गौरव ने बताया कि उसका गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग था और वह उससे छुटकारा पाना चाहता था। इस लिए आरोपी गौरव ने अपने साथी राजाबाबू के साथ यह योजना बनाई कि वह महिला को मिलने के लिये खेतों में बुलायेगा और तो राजाबाबू वहां आकर उन्हें पकड़ ले। बदनामी के डर से महिला आरोपी गौरव का पीछा छोड़ देगी। 25 जुलाई की शाम को गौरव द्वारा योजनाबद्ध तरीके से महिला को मिलने के लिये खेतों पर बुलाया।

कुछ देर बाद ही राजाबाबू अपने साथ अपने दो अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गये। तीनों ने वहां पहुंचकर गौरव व महिला की पकड़कर डांट फटकार लगाई। घटना के सम्बन्ध में पति को पता चलने के डर व उसके नाराज होकर उसे छोड़ देने के डर से महिला द्वारा अपने पति और ससुर को बताया गया कि संजय कुमार, राजा बाबू व अनिल उर्फ सोनू द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ व अभद्रता की गई। लेकिन, महिला चाहती थी कि प्रधान भी उसके पति को यही बताये कि उसके भाई और उसके साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ व अभद्रता की है।

चूंकि महिला द्वारा स्वयं को बचाने के लिये अपने पति को बतायी गई बातों के अनुसार इस मामले में प्रधान का भाई भी फंस रहा था, जिसे प्रधान रिंकू बचाना चाहता था। इसी दौरान घटना वाले दिन सुधांशू ने प्रधान रिंकू को यह कहते हुए सुना कि वह अपने निर्दोश भाई और बाकी लोगों को गलत नहीं फसने दूंगा। गौरव का चाहे कुछ भी हो, यह गलत किया है। यह बातें सुधांशु ने गौरव को बता दीं।

घटना की शाम को इसी बात को लेकर राजा बाबू, अनिल उर्फ सोनू और सुधांशू के साथ गौरव को समझा रहे थे जिसके बाद यह घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पहले से उदल और प्रधान रिन्कू मौजूद थे। मृतक रिंकू द्वारा उदल को महिला के ससुर को बुलाने के लिए उसके घर भेज दिया तथा गौरव को भी यहां से जाने के लिये कहा और बाकी लोग बातचीत करके अपने अपने घर चले गये।

सुधांशू पूर्व नियोजित घर न जाकर अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिया के पास पेड़ के नीचे छुपकर गौरव के वापस आने का इन्तजार करने लगा। इसी दौरान गौरव अपने घर से लकड़ी काटने वाली गुल्हाड़ी पेन्ट में छुपाकर लागा और सुधांशू रास्ते में मिल गया। दोनों से गौरव द्वारा पूर्व में खरीदे हुए दस्ताने एक-एक पहनकर प्रधान पर एक एक वार कर हत्या कर दी। 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम : 

1. सुधांशू पुत्र आदेश बाबू निवासी शहबदिया 
2. गौरव पुत्र अनिल निवासी ग्राम शहबदिया

संबंधित समाचार