बरेली: नगर निगम की टीम और भाजपा नेता के बीच धक्का-मुक्की, रैप तोड़ने पर हुआ विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा नेता के दरवाजे पर रैप हटाना नगर निगम अधिकारियों को महंगा पड़ गया। रैप हटाने से नाराज भाजता नेता ने हंगामा कर दिया। बात चीत से मामला हाथा-पाई तक पहुंच गया। इस दौरान किसी ने पूरे घटना क्रम की वीडियो बनाकर शोसल मीडिया पर वायरल कर दी। भाजपा नेता ने बगैर नोटिस दिए रैप तोड़े जाने की शिकायत महापौर उमेश गौतम से की है।

थाना इज्जतनगर के वैभव नगर में रहने वाले दीपक शंखवार भाजपा के मंडल कोषाध्यक्ष के पद पर है। उनका आरोप है कि उनकी कॉलोनी में लगभग सभी ने अपने घरों के आगे वाहन आदि निकालने के लिए रैप बना रखे हैं। यहां तक की लोगों ने सड़क पर समरसेबल भी लगा रखा है। नगर निगम के अधिकारियों ने जानबूझ कर उनके घर का बगैर नोटिस के रैप को तुड़वा दिया। इस बात को लेकर उन्होंने इसका वीडियो भी बना लिया और अपने साथ बदतमीजी करने का आरोप भी लगाया। 

इस दौरान नगर निगम की टीम से बात की तो निगम के एई रस्तोगी  ने बताया कि उनके पास इसकी शिकायत आई थी। इस दौरान प्रवर्तन टीम ने जब दीपक को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों के बीच हाथापाई हो गई। जिसका वीडियो वायरल हो गया। इस बारे में दीपक शंखवार ने बताया की वह  इस पूरे प्रकरण की महापौर उमेश गौतम से शिकायत करेगें। भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बदतमीजी की जा रही है। 

अतिक्रमट हटाने गई नगर निगम की टीम से भिड़ा दुकानदार
नगर निगम को आईजीआरएस के माध्यम से दीपक शर्मा नाम के युवक ने शिकायत की थी कि डीडीपुरम में एक दुकानदार ने अतिक्रमण कर रखा है। जिसको लेकर आज अतिक्रमण टीम प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंची। टीम को देखकर दुकानदार ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। लेकिन नगर निगम की टीम के आगे दुकानदार की एक न चली और टीम ने अतिक्रमण हटा दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक जयप्रकाश् गंगवार, जयपाल सिंह पटेल,प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: युवक को अपनी स्कूटी के पीछे बांधकर घसीटा, दंबगों का वीडियो हुआ वायरल

संबंधित समाचार