हज करने से रूह हो जाती है पाकीजा: नवेद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहर में हाजियों को मुबारकबाद देने पहुंचे पूर्व मंत्री

हज की मुबारकबाद देते पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां।

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने हज करके लौटे हाजियों को मुबारकबाद पेश की। उन्होंने असलम खान, समाजसेवी फैज खां और पूर्व सभासद पीर बख्श की गुलपोशी की और हज की सआदत हासिल करने पर गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर नवेद मियां ने कहा कि काबा शरीफ का तवाफ, सफा और मरवा में इबादत, जमजम का पानी, अराफात के मैदान और शैतान को पत्थर मारना रूह को पाकीजा कर देता है।

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा कि हर साहिबे हैसियत इंसान को हज जरूर करना चाहिए। मक्का मदीना से वापसी इंसान की जिंदगी बदल देती है। वो खुद भी आठ बार उमरे की सआदत हासिल कर चुके हैं।

इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां, राजा खां, अकरम सुल्तान, ताहिर अंजुम, मोहम्मद रजा उर्फ राजा, अजमल खां, अजीम खां, फरीद खां, जीशान रजा खां, ताबिश खां भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- सिंगापुर में भारतीय मूल के मंत्रियों ने पीएम के भाई को दी मुकदमे की धमकी

संबंधित समाचार