अमरोहा: सब्जी व्यापारी दुर्घटना मामले में अज्ञात चालक पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पांयती कला गांव के पास हादसा में हो गयी थी व्यापारी की मौत

अमरोहा, अमृत विचार। सड़क हादसे में हुई व्यापारी मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।। जबकि व्यापारी का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

गांव रामहट निवासी किसान हेतराम सिंह का बेटा वैभव सैनी (29) सब्जी व्यापारी था। जबकि उनका भतीजा अतर सिंह भी सब्जी बेचता था। गुरुवार की सुबह दोनों वैभव सैनी और अतर सिंह बाइक से मुरादाबाद की मंडी समिति जा रहे थे। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट लगा रखा था। 

डिडौली कोतवाली क्षेत्र में गांव पांयती कला के पास पहुंचे तो पाकबड़ा की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अतर सिंह व वैभव सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने वैभव सैनी को मृत घोषित कर दिया था।

 पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि कार नंबर के आधार पर शुक्रवार को अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

ये भी पढ़ें:- संभल: अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की बस ट्रक में घुसी, 20 घायल

संबंधित समाचार