Chitrakoot: आखिरकार पुलिस के फंदे में फंस गया ठग, लाखों के नोटों की जगह रखी थीं कागज की गड्डियां, जानें- मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में रुपयों से भरा बैग पार करने वाला ठग गिरफ्तार।

चित्रकूट में रुपयों से भरा बैग पार करने वाला ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक आरोपी फरार हो गया।

चित्रकूट, अमृत विचार। बीयर कारोबारी से मेलजोल बढाकर दुकान में रखा रुपयों भरे बैग की जगह कागजों की गड्डियों का बैग रखने वाले ठग को पुलिस ने आखिरकार दबोच ही लिया। इससे 10 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। एक आरोपी की तलाश जारी है।  

जानकारी के मुताबिक, बरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मनका निवासी विनय पांडेय की बीयर की दुकान है। कुछ दिनों पहले बिहार के रोहतास जिले के नटवार थानांतर्गत महरोड निवासी दिनेश कुमार उर्फ कविराज पुत्र जितेंद्र प्रसाद और कैमूर जिले के दुर्गावती थानांतर्गत मथुरा निवासी मंजीत कुमार पुत्र मनोज ने विनय से मेलजोल बढ़ा लिया और विनय का भरोसा जीतने के बाद एक दिन दोनों सात लाख 40 हजार रुपए भरा बैग लेकर गायब हो गए।

विनय को धोखे में रखने के लिए दोनों ने विनय के बैग के जैसा दूसरा बैग और उसमें कागज की गड्डियों के ऊपर फर्जी नोट लगाकर रख दिया था। जब विनय ने बैग को देखा तो उसे धोखधाडी का पता चला। इसकी रिपोर्ट उसने थाने में दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने इस मामले में पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

बरगढ थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि एसआई अनिल कुमार मिश्रा, प्रभुनाथ यादव व सिपाही चंदन विश्वकर्मा, राहुल दीक्षित ने दो आरोपियों में से एक दिनेश कुमार उर्फ कविराज को अरवारी मोड तिराहे से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे 10 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका