बलिया: जब 10 साल बाद अस्पताल के बाहर मिला पति तो फूट-फूटकर रोने लगी पत्नी, देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। यूपी के बलिया जिला असप्ताल में इलाज करने पहुंची महिला की नजर जब अचानक अस्पताल परिसर में बैठे एक व्यक्ति पर पड़ी तो वह उसे दौड़कर गले लगी ली और खुशी के आंसू झलक पड़े। दरसअल वह व्यक्ति उस महिला का पति था, जो 10 साल पूर्व लापता हो गया था। वहीं साथ में मौजूद बेटे को तो अपनी नजरों पर एक बार यकीन ही नहीं हुआ।

 बेटे ने घर से पिता की फोटो मंगाने के बाद उनके चेहरे से मिलान किया। इसके बाद देखते ही देखते अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ गई।  दरअलस, जिला अस्पताल के बाहर मिला विक्षिप्त व्यक्ति 10 साल पहले लापता हो गया था। परिजनों ने काफी लताश की लेकिन कोई पता नहीं चला। जिसके बाद परिवार वालों ने मरा मान लिया। लेकिन होनी को शायद फिर से पति-पत्नी का मिलन करवाना था। 

 

महिला बलिया जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंची थी। यहां उसका पति मानसिन विक्षिप्त स्थिति में मिला को वह अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाई। पति-पत्नी के इस मिलन को देखकर लोग भावुक हो गए। अब परिजन विक्षिप्त व्यक्ति को घर ले जाकर इलाज करवाने की तैयारी कर रहे हैं। वहां मौजूद किसी शख्स ने दोनों के मिलन का वीडियो बना लिया। जिसके बाद पति-पत्नी के मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें:-International Tiger Day: बोले सीएम योगी अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बाघों का होना बेहद जरूरी

संबंधित समाचार