बाराबंकी: एनजीटी के न्यायाधीश ने देवा शरीफ में चढ़ाई चादर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा, बाराबंकी/अमृत विचार। भारत सरकार राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के न्यायाधीश ने कस्बा देवा स्थित सूफ़ी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन व चैन की दुआ मांगी। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन.जी.टी.) के न्यायाधीश डा. अफ़रोज़ अहमद ने शनिवार को कस्बा देवा पहुंचे और कस्बा स्थित सूफ़ी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर पहुंचकर चादर चढाई और मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी देवा मयंक सिंह, कोतवाली देवा के अतिरिक्त निरीक्षक अब्दुल रहमान खान,चेयरमैन देवा हारून वारसी आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगी, पीड़ित पुलिस से की शिकायत

संबंधित समाचार