बरेली: सुबह से हुसैन की याद में निकाला जा रहा मुहर्रम का जुलूस, संवेदनशील इलाकों में भारी फोर्स तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में मुहर्रम का त्योहार अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। जिले में कई स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से मातमी धुन के साथ मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान जुलूस में शामिल जंगी हसन-हुसैन के नारे लगा रहे थे तथा उनकी याद में खुद पर कोड़े बरसा रहे थे। सुबह से ही  ताजिया-निशान करबला में पहुंचना शुरू होने लगे। यह सिलसिला देर रात तक चलेगा।

इसलिए मनाया जाता है का मुहर्रम त्योहार
मोहर्रम का त्योहार इस्लाम, इंसानियत और सच्चाई की खातिर पैगम्बर मोहम्मद के नवासे हसन-हुसैन की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। बादशाह से हुई जंग में हसन-हुसैन ने अपनी कुर्बानी दी थी। हसन-हुसैन को काफी तड़पाया गया। यहां तक कि उन्हें पीने तक के लिए पानी तक नहीं दिया गया। बावजूद दोनों सच्चाई के रास्ते से नहीं डिगे और आखिर में शहीद हो गए। तभी से उनके अनुयायी मातम के रूप में मुहर्रम का त्योहार मनाते हैं। जिस तरह हसन-हुसैन को तड़पा-तड़पाकर मारा गया था उसी तरह इस अवसर पर उनके अनुयायी छाती पीट कर व अपने पर कोड़े बरसाकर खुद को कष्ट पहुंचाते हैं।

जोगी नवादा समेत शहर के कई संवेदनशील इलाकों में भारी फोर्स तैनात
जोगी नवादा से भी बहुत बड़ा मुहर्रम का जुलूस निकाला जाता है वहीं बीते रविवार को कांवड़ियों पर हुए पथराव को लेकर जोगी नवादा क्षेत्र में तनाव का माहौल है। इसको देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया आदि पर भी पुलिस की पैनी नजर है। आज का दिन जोगी नवादा में पुलिस के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

ये भी पढे़ं- बरेली: पंजाब के यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत, ससुराल से वापस लौट रहा था घर

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा