नशे में गाड़ी चलाता पकड़ा गया युवक...सुसाइड नोट लिखा और कर ली खुदकुशी, ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 24-वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। युवक नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने के बाद से परेशान था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले मनीष उत्तेकर नामक युवक ने सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट साझा किया, जिसमें उसने यातायात पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने इन आरोपों से इनकार कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि शहर के वागले एस्टेट इलाके में रहने वाले उत्तेकर ने शुक्रवार दोपहर को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, उत्तेकर चाहता था कि यातायात पुलिस नशे में गाड़ी चलाने के मामले में उसके खिलाफ नरमी बरते, क्योंकि इससे उसका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू किये जाने के बारे में पता चलने के बाद से वह परेशान था। पुलिस के अनुसार, उत्तेकर ने सुसाइड नोट में शहर की कोपरी यातायात पुलिस के कर्मियों- "पुष्पक और सुधाकर" को दोषी ठहराया है। पुलिस उपायुक्त डॉ. विनय राठौड़ ने कहा, "नशे में गाड़ी चलाने के मामले में अदालत भेजना आवश्यक होगा। यातायात कार्यालय में जुर्माना वसूलकर किसी को छोड़ने का सवाल नहीं उठता है।'' राठौड़ ने कहा, "कोपरी इकाई में पुष्पक और सुधाकर नाम का कोई कर्मचारी नहीं है।" अधिकारी ने बताया कि इस मामले को लेकर श्रीनगर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली HC का अनोखा फैसला, झगड़ा करने वाले दो परिवारों को 400 पौधे रोपने का दिया निर्देश 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा