Kanpur Dehat News : बस में दो युवकों को जहरखुरानी का बनाया शिकार, पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती
कानपुर देहात में बस में दो युवकों को जहरखुरानी का शिकार बनाया।
कानपुर देहात में भोगनीपुर ओवरब्रिज के समीप एक बस दो युवकों को बेहोशी की हालत में छोड़कर चली गई।स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया गया।
कानपुर देहात, अमृत विचार। भोगनीपुर ओवरब्रिज के समीप एक बस दो युवकों को बेहोशी की हालत में छोड़कर चली गई।स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया गया।
जसवंतनगर के गुड़ागांव निवासी अमित कुमार व नितिन ने बताया कि वह दोनों बस में बैठकर नोयडा जा रहे थे। इसी बीच बस में बैठे एक युवक के द्वारा उन्हें कोल्डड्रिंक पिलाई गई।जिसके बाद वह बेहोश हो गये। जब उन्हें होश आया तो वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती थे।
उनका सामान चोरी नही हुआ है। कोतवाल भोगनीपुर प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नही है। तहरीर मिलने के बाद जांचकर कार्यवाही की जायेगी।
