संभल: ताजिये देखकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दो साथी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो साथी गंभीर घायल, दिल्ली में कारपेंटर का काम करता था फहीम

संभल, अमृत विचार। संभल के नखासा थाना क्षेत्र में संभल जोया मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ताजिया देखकर लौट रहे बाइक सवार युवक की  मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर घायल हो गये। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

रुकनुद्दीन सराय निवासी रईस का 18 साल का बेटा फहीम दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम करता था। फहीम मोहर्रम के ताजिये देखने के लिए शुक्रवार को दिल्ली से आया था। वह रात को बाइक पर सवार होकर अपने मोहल्ले के ही सलीम व इमरान के साथ परियावली गांव में ताजिये देखने गया था। 

तीनों युवक ताजिये देखकर देर रात वापस लौट रहे थे तभी संभल जोया मार्ग पर उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में फहीम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इमरान व सलीम बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। फहीम की मौत से उसकी मां व अन्य परिजनों को रो रोकर बुरा हाल  है।

यह भी पढ़ें- संभल: मालगाड़ी से कटकर सात गोवंश की मौत, रेलवे के अधिकारियों ने भी देखा घटनास्थल

संबंधित समाचार