बरेली: कंपनी को ठेका, रोडवेज बस धो रहे चालक और परिचालक, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज वर्कशाप में बसों की धुलाई के नाम पर लाखों के बजट की सफाई की जा रही है। रूट से आने के बाद बस के आगे और पीछे के शीशे पर पानी मारकर उसे फिर से बस अड्डे पर भेज दिया जाता है। निजी कंपनी के कर्मी बस धोने में आनाकानी कर रहे हैं। चालक और परिचालकों को खुद बस की सफाई करनी पड़ रही है।

बरेली रीजन में 500 से अधिक रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। बरेली और रुहेलखंड डिपो का वर्कशाप भी सेटेलाइट बस अड्डे के पास है। बसों की धुलाई का ठेका निजी कंपनी को दे रखा है। दोनों डिपो की 200 से अधिक बसों की धुलाई प्रतिदिन वर्कशाप में करने का दावा किया जा रहा है।

परिवहन निगम निजी कंपनी को 80 रुपये प्रति बस धुलाई के हिसाब से भुगतान करता है। शनिवार को वर्कशाप में बसों की धुलाई के नाम पर खानापूर्ति होती मिली। आगे और पीछे के शीशे पर पानी डालकर पांच मिनट में बस की धुलाई कर उसे वर्कशाप से बाहर निकाल दिया जा रहा था।

बसों की धुलाई ठीक तरीके से कराई जा रही है। पानी मारने के बाद बस में अंदर से झाड़ू लगाकर सीटों को साफ कराया जा रहा है। अगर कहीं कोई गड़बड़ी हो रही है तो मामले की जांच कराई जाएगी---संजीव श्रीवास्तव, एआरएम।

यह भी पढ़ें- बरेली: सम्मान निधि से वंचित 56 हजार किसानों को मिला योजना का लाभ, खातों में जल्द पहुंचेगी धनराशि

 

संबंधित समाचार