अतीक के वकील व‍िजय म‍िश्रा से खुलेगा शाइस्ता का राज, अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में 24 फरवरी को हुए चर्च‍ित उमेशपाल हत्याकांड में अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को शनिवार की रात एसटीएफ ने लखनऊ के होटल हयात लिगेसी से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।  पुलिस अब वकील के जरिए शाइस्ता का भी राज खोल सकती है। माना जा रहा है कि घटना के बाद से शाइस्ता वकील विजय मिश्रा के सम्पर्क में थी। 

बता दें कि विजय मिश्रा सराय इनायत इलाके में गांव कंकरा गांव के रहने वाले हैं। अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज है। इसके अलावा उनके खिलाफ भी धूमनगंज थाने में आरोपितों की मदद के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।  कुछ दिन पहले अतरसुइया थाने में तीन करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का भी एक मुकदमा दर्ज किया गया था। 

वकील विजय मिश्रा करीब दो साल से अतीक अहमद के सारे से मुकदमो को देख रहे थे। खास तौर पर अतीक के बेटों के मुकदमों की पैरवी कर रहे थे। विजय मिश्रा के पकड़े जाने के बाद यह जानकारी हुई है कि अतीक की पत्नी शाइस्ता भी घटना के बाद से ही विजय के संपर्क में है। 

माना जा रहा है कि अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा की गिरफ्तारी होने के बाद अब शाइस्ता परवीन का सुराग लग सकता है। पुलिस अभी वकील विजय मिश्रा से पूछताछ करेगी।  डीसीपी नगर दीपक भूखर का कहना है कि प्रयागराज की पुलिस विजय की तलाश में कई दिनों से कर रही थी। एक टीम को लखनऊ में लगाया गया था। उमेश पाल हत्याकांड के मामले में गिरफ्तारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अम्बेडकर प्रतिमा, तनाव, फोर्स तैनात

संबंधित समाचार