UP: कानपुर से लेकर लखनऊ तक ताबड़तोड़ करते थे चेन स्नेचिंग, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, मुठभेड़ में दरोगा भी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली।

कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से बदमाश घायल हो गई। मुठभेड़ में दरोगा भी घायल हो गया।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर, लखनऊ समेत आसपास जनपदों में ताबड़तोड़ चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले लखनऊ के दो बदमाशों की नौबस्ता थानाक्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लग गई। इस दौरान एक दरोगा भी घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों नौबस्ता थानाक्षेत्र में बदमाशों ने झपट्टा मारकर क वृद्धा की चेन लूट ली थी। ऐसे ही बर्रा के दामोदर में भी एक महिला से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली की ताबड़तोड़ लूट की घटना को अंजाम लखनऊ का एक गिरोह दे रहा है। इस पर पुलिस की टीमें लगातार लुटेरों की तलाश में जुटी थी।

मुखबिर की सटीक सूचना पर नौबस्ता व हनुमंत विहार पुलिस ने रविवार सुबह हंसपुरम पुलिया नंबर दो पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को रोका। पुलिस को देख दोनों भागने लगे, घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों बदमाशों को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल भिजवाया। हालांकि इस दौरान सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र पांडेय भी गिरने से घायल हो गए। पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने  कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को पचास हजार का इनाम देने की घोषणा की है। दोनों आरोपियों पर अलग-अलग जनपदों में कई मुकदमें दर्ज है।

यह बदमाश हुए गिरफ्तार

1- राहुल शर्मा उर्फ विक्की निवासी चिनहट बाजार, गल्ला मंडी चिनहट, लखनऊ
2- राजू वर्मा निवासी नरपतखेड़ा थाना पारा लखनऊ

यह सामान हुआ बरामद

तीन मोबाइल, दो तमंचा, चार कारतूस, दो चेन, एक अपाचे मोटसाइकिल व रुपये बरामद हुए।

संबंधित समाचार