अयोध्या: राष्ट्रीय चैंपियनशिप में महिला ही रहेगी कोच, यूपी कबड्डी एसोशिएशन की वार्षिक बैठक का हुआ आयोजन
अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोशिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को कोटसराय स्थित एक होटल में हुई, जिसमें वार्षिक कार्यवृत्ति प्रस्तुत की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि बालिका महिला स्टेट एवं राष्ट्रीय चैंम्पियनशिप में कोच महिला रहेंगी। कोच के अभाव में टीम मैनेजर महिला रहेंगी।
महासचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपने ही जिले से खेलेंगे। ऐसा न करने पर टीम को बाहर करते हुए कार्रवाई की जाएगी। ईश्वर पाल,सुशील कुमार यादव, राकेश शर्मा, डा. डीपी सिंह, पीके पांडेय, अरविंद पांडेय, प्रेम कुमार राय ने सुझाव दिया कि स्टेट चैंपियनशिप में जिले के ऊपर भार ज्यादा हो जाता है। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब चार जोन में बांटकर टीमें खेलेंगी। संचालन अयोध्या सचिव सुरेश कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन सांसद लल्लू सिंह की बहन कामिनी सिंह के आकस्मिक निधन पर शोकसभा की गई। मो.अकरम, दिलीप सिंह, विनोद यादव, रविचंद्र यादव, परमेन्द्र सिंह, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष का अभिनन्दन
उत्तर प्रदेश का कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह का प्रतापगढ़ के सचिव डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अभिनन्दन किया। सीनियर बालिका वर्ग कबड्डी चैंपियनशिप के सफलतम आयोजन पर विकास सिंह एवं महासचिव राजेश कुमार सिंह ने प्रतापगढ़ एसोसिएशन के सचिव डा. डीपी सिंह, योगेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, रवि प्रकाश सिंह को सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अम्बेडकर प्रतिमा, तनाव, फोर्स तैनात
