बरेली: 1 अगस्त से प्रस्तावित सर्किल रेट लागू होंगे, बदलाव के बाद सूचियां तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कई प्रस्तावित मूल्यांकन सूचियों पर एसडीएम, तहसीलदारों ने किए हस्ताक्षर, कुछ आज करेंगे अपने हस्ताक्षर

बरेली, अमृत विचार। जिला प्रशासन ने 1 अगस्त से जिले में प्रस्तावित नए सर्किल रेट लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। डीएम के साथ 27 जुलाई को हुई बैठक में आपत्तियाें का निस्तारण करने के बाद सुझावों पर देहात क्षेत्र के सर्किल रेट में आंशिक बदलाव किया गया है। बरेली शहरी क्षेत्र छोड़कर देहात में कई गाटा संख्या के रेट में बदले हैं। बदलाव के बाद प्रस्तावित मूल्यांकन सूचियां तैयार कर ली गई हैं। रविवार की शाम कई मूल्यांकन सूचियों पर एसडीएम और तहसीलदारों के हस्ताक्षर हो गए थे।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार तक सभी अधिकारियों के हस्ताक्षर हो जाएंगे। एडीएम फाइनेंस और सहायक महानिरीक्षक निबंधन के हस्ताक्षर होने के बाद सोमवार की शाम तक प्रस्तावित सर्किल रेट की सभी सूची अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेज दी जाएंगी। डीएम के अनुमोदन करते ही 1 अगस्त से नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे।

16 हजार रुपये तक महंगे होंगे रेट
इस बार सर्किल रेट लागू होंगे। पिछले छह साल से सर्किल रेट नहीं बदले गए हैं। प्रस्तावित सर्किल रेट में बरेली शहर में 16 हजार से लेकर 8 हजार रुपये तक प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन महंगी हो जाएगी। शहरी क्षेत्र, दिल्ली रोड, लखनऊ रोड, बदायूं, लखनऊ रोड, पीलीभीत रोड या फिर ग्रामीण व कस्बा क्षेत्र में प्रत्येक जगह मौजूदा सर्किल रेट में 8 से 10 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर अधिक रेट जोड़े गए हैं।

यहां जमीन खरीदना सबसे महंगा होगा
नए सर्किल रेट के अनुसार शहरी क्षेत्र में पटेल चौक से नावल्टी चौक तक अकृषक भूमि खरीदना सबसे महंगा होगा। यहां मौजूदा सर्किल रेट 62 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है अब 75 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर नया रेट तय किया है। वाणिज्यिक संपत्तियों में पटेल चौक से हनुमान मंदिर होकर नावल्टी चौराहे तक दुकान, कार्यालय और गोदाम खरीदने के लिए लोगों को 16 हजार और 15 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- बरेली में रूट को लेकर बढ़ा बवाल, कांवड़ियों को लाठी फटकार कर खदेड़ा, आंसू गैस के भी दागे गोले

संबंधित समाचार