लखनऊ : सिने स्टार से शो कराने के नाम पर 9 करोड़ की ठगी, एसटीएफ ने तीन आरोपितों को धरदबोचा
लखनऊ, अमृत विचार। सनिलियोन, टाइगर श्राफ समेत अन्य सिने स्टारों से चैरिटी शो कराने के नाम पर 9 करोड़ की ठगी करने वाले तीन आरोपितों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने दो आरोपितों को महाराष्ट्र और एक आरोपित को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपितों विराज त्रिवेदी, जयंती भाई डेरावालिया को पूणे और समीर कुमार को अहमदाबार से पकड़ा गया है।
दरअसल, साल 2022 के नवम्बर महीने में सुविधा फाउन्डेशन ट्रस्ट द्वारा इकाना क्रिकेट स्टेडियम में फिल्म स्टार ( गायक कलाकार गुरू रन्धावा, सचित परम्परा तथा डान्सिंग स्टार्स नोरा फतेही, सनीलियोनी, टाइगर श्रॉफ आदि) बुलाकर चैरिटी शो कराने का झांसा देकर लोगों से लगभग 9 करोड रूपये इनवेस्ट कराकर ठगी की गयी थी। जिस पर इनवेस्टर ने थाना गोल्फ सिटी में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद ही आरोपित फरार हो गये। जिसके बाद एसटीएफ ने मामला हाथ में लेकर तीनों की तलाश शुरू की। जिसमें अब सफलता मिली है।
एसटीएफ को हालही में जानकारी मिली की ठगी के मास्टरमाइंड इस समय पूणें महाराष्ट्र में अपना आफिस खोलकर ठगी का काम कर रहे है। जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने महाराष्ट के पूणे स्थित आरोपितों के दफ्तर पर छापा मारकर दो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में एसटीएफ को आरोपित विराज ने बताया कि 12वीं पास करने के बाद कोरियर कम्पनी में डिलेवरी ब्याय के रूप में 7 वर्ष तक काम किया। वर्ष 1999 से पुष्पक कोरियर की एजेन्सी ले कर अपना खुद का बिजनेस गुजरात में वर्ष 2014 तक चलाया। इसके बाद कोरियर का ही एक और आफिस मलाड मुम्बई में खोला जो वर्ष 2018 तक चलाया। वर्ष 2020 में लाक-डाउन के बाद सारा काम बन्द हो गया। वर्ष 2018 में कोरियर का काम करते समय मैंने 2 छोटे ट्रक खरीदे थे तभी मेरी मुलाकात समीर शर्मा से हुई थी जो एपको मोटर प्रालि में काम करता था और साथ में एक अस्पताल के पार्टनर भी थे। विराज ने बताया कि लाक डाउन के बाद वर्ष 2021 में दोबारा समीर शर्मा से मिला और लखनऊ में एक हास्पिटल चलाने की बात की तो समीर तैयार हो गया। इसी बीच लखनऊ में बने इकाना स्टेडियम में एक चैरिटी शो कराने के लिए स्टेडियम के मैनेजर गौरव सिंह से मुलाकात की तथा स्टेडियम बुकिंग की बात 1 करोड़ में फाइनल हो गयी। स्टेडियम की बुकिंग फाइनल होने के बाद गौरव सिंह ने ही विराज व समीर की मुलाकात अमित सिंह से करायी जो चैरिटी शो के लिए स्टार्स की बुकिंग कराता था। आरोपितों ने कुछ चुनिन्दा स्टार सेलेक्ट किये गये, जिसमें गायक कलाकार गुरू रन्धावा, सचित परम्परा, तथा डान्सिंग स्टार्स में नोरा फतेही, सनीलियोनी, टाइगर श्रॉफ, मनीष पोल आदि थे।
इसके बाद शो की तारीख मई 2022 में रखी गयी व फाइनेन्स के लिए इनवेस्टरों से 1 करोड़ का डेढ करोंड वापस करने का लालच देकर सुविधा फाउन्डेशन में करीब 5 करोड़ रूपये इनवेस्ट कराये गये। जिसमें संदीप अग्रवाल इशान, अनुग्रह नारायण सिंह आदि इनवेस्टरों ने सुविधा फाउन्डेशन ट्रस्ट के एकाउन्ट में रूपये जमा किये। इकाना स्टेडियम में मैच होने के कारण तारीख को आगे बढ़ाना पडा, अगली तारीख 6 अक्टूबर 2022 रखी गयी। इस बार भी इकाना स्टेडियम में मैच होने के कारण तारीख आगे बढ़ाने को कहा गया, लेकिन इसबार अमित सिंह ने साफ किया कि इस बार तारीख आगे बढ़ी तो जो स्टारों को पैसा दिया गया है वह वापस नही होगा। इसके बाद 20 नवम्बर 2022 को इकाना स्टेडिायम में शो की तारीख पुनः तय की गयी और प्रिन्ट मीडिया, टीव न्यूज चैनल, तथा बैनर पोस्टर आदि के माध्यम से प्रचार किया गया। जब इनवेस्टरों ने देखा कि शो की डेट लगातार आगे बढ़ती जा रही है तो इनवेस्ट करने से मना कर दिया।
बताया जा रहा है कि शो कराने में रूपया कम पड़ता देख विराज और समीर शर्मा ने मिलकर और ज्यादा रूपये इनवेस्ट कराने के लिए एक नया प्लान बनाया। प्लान पर विश्वास करके इनवेस्टरों नें इनवेस्ट करना शुरू कर दिया सभी इनेवेस्टरों को मिला कर लगभग 30 से 35 चार पहिया वाहन और 100 से अधिक दो पहिया उपलब्ध कराये, इस तरह करके इनवेस्टरों ने करीब 4 करोड़ रूपये फिर से जमा किये। इसके बाद आरोपितों ने BookMyShow और PayTm से शो की टिकट बेचने की डील तय की, शो होने से पहले लगभग 2000 ही टिकट बुक हुए थे, जो आरोपितों के अनुमान से बहुत कम थे। कम टिकट बुकिंग होने के कारण आरोपित बिना किसी से बताये लखनऊ से भाग गये और अपने अपने फोन भी बन्द कर लिये।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा - लोग मंदिर में बौद्ध मठ भी खोजना शुरू करेंगे
