Unnao: गैंगस्टर के तीन भूमाफिया गिरफ्तार, धोखाधड़ी, गुंडा एक्ट, लोक संपत्ति नुकसान समेत कई गंभीर धाराओं के केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में गैंगस्टर के आरोपी तीन भूमाफियाओं को पुलिस ने दबोचा।

उन्नाव में गैंगस्टर के आरोपी तीन भूमाफियाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर धोखाधड़ी, गुंडा एक्ट, लोक संपत्ति नुकसान समेत कई गंभीर धाराओं के केस दर्ज है।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में शासन की मंशानुरूप अपराधियों के विरूद्ध एसपी के निर्देश पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। जहां कोतवाली प्रभारी ने हमराहियों के साथ कोतवाली क्षेत्र के अखलॉक नगर में रहने वाले तीन भूमाफिया व गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये कोर्ट भेजा है। 

बता दें कि गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में कानपुर केडीए कॉलोनी जाजमऊ निवासी नसीम अहमद पुत्र हाजी अखलाक अहमद हाल पता अखलाक नगर थाना गंगाघाट, फैज अहमद पुत्र इकलाख अहमद निवासी केडीए कॉलोनी शिवांश टेनरी हाल पता अखलाक नगर गंगाघाट व बिलाल अहमद पुत्र नईम अहदम केडीए कॉलोनी जाजमऊ कानपुर हाल पता अखलाक नगर पर तमाम आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसे देखते हुये डीएम व एसपी की संस्तुति के बाद गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है।

रविवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने हमराहियों के साथ अखलाक नगर पहुंचे। जहां तीनों को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद दर्ज एफआईआर के आधार पर तीनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में तीनों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया।  

यह है तीनों पर आपराधिक मामले

कोतवाल ने बताया कि नसीम अहमद पर धोखाधड़ी, गुंडा एक्ट, लोक संपत्ति नुकसान व गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं। वहीं फैज अहमद पर गैंगस्टर एक्ट व मारपीट समेत कई आपराधिक मामले हैं। इसके साथ बिलाल अहमद पर भी आपराधिक मामलों के अलावा गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज हैं।

पुलिस की इस टीम ने किया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी चन्द्रकान्त सिंह, उ0नि0 अजय कुमार शर्मा, का0 अमित सिंह, रोहित यादव, रोहित कुमार, गिरीश कुमार, राघवेन्द्र गुर्जर, सचिन सिंह, विक्की शर्मा की टीम ने तीनों आरोपियों को अखलॉक नगर से गिरफ्तार किया।

संबंधित समाचार