कासगंज: कोतवाली प्रभारी ने सैनिक के साथ किया अभद्र व्यवहार, पुलिस ने धक्का देकर निकाला बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। सोरों कोतवाली प्रभारी आए दिन विवादों में घिरे नजर आते हैं। अब सेना के जवान ने कोतवाली प्रभारी और उनके अधीनस्थों पर अभद्र व्यवहार करने और जेल भेज देने की धमकी देने का अरोप लगाया है।

पीड़ित प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कार्यालय के अलावा सेना के अधिकारियों और पुलिस मुख्यालय को शिकायत भेजी है। मामले में सीओ सिटी ने जांच शुरू कर दी है। स्पष्ट किया है कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी एवं उनके अधीनस्थों पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप सेना के जवान अलीगढ़ निवासी हरिप्रीत सिंह ने लगाया है। उन्होंने ट्विटर पर भेजी शिकायत में कहा है कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है।

एक निजी मामले में थाना सोरों गया था और कुछ पूछताछ करनी थी। उस समय कोतवाली प्रभारी थाने में नहीं थे। जब अंदर गया तो वहां एक उपनिरीक्षक बैठे हुए थे। उन्होंने अभद्र व्यवहार किया और तुरंत आफिस से बाहर निकलने को कहा। आरोप है कि पीड़ित ने सेना का परिचय पत्र भी दिखाया। इस पर एक हवलदार ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया। जब पूछा कि धक्का क्यो दे रहे हो तो अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

कुछ ही देर बाद कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी भी आए। जब उनसे शिकायत की गई तो उन्होंने एक न सुनी और झूठे केस में जेल भेजने की धमकी दी डाली। सेना के जवान ने पीएम, सीएम, राष्ट्रपति भवन, पुलिस मुख्यालय, सेना के अधिकारियों से शिकायत की। उसके बाद पुलिस हरकत में आई है। मामले में अधिकारियों ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मैं अपने निजी कार्य से कोतवाली सोरों गया था। यहां मेरे साथ एक उपनिरीक्षक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। हवलदार ने धक्का देकर बाहर निकाला और कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने झूठे केस में जेल भेजने की धमकी दी। इसकी मैंने शिकायत की है। - हरिप्रीत सिंह, जवान भारतीय नौसेना

पुलिस ने जवान के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया। आरोप गलत है बल्कि उल्टा सेना के जवान ने ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया। - डीके त्यागी, कोतवाली प्रभारी सोरों

मामला संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जानकारी की जा रही है। जांच शुरू कर गई है। जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी। उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी। - अजीत चौहान, सीओ सिटी

यह भी पढ़ें- कासगंज: युवक का मुंडन कर किन्नरों ने पिलाया पेशाब, घटना का वीडियो वायरल

संबंधित समाचार