पीलीभीत: नहीं दिए 20 हजार तो घर बुलाकर प्रधान ने की दुष्कर्म की कोशिश...जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बाद जैसे ही किश्त आई आरोप है कि प्रधान ने इसमें से सुविधा शुल्क मांगना शुरू कर दिया। जब रुपये नहीं दिए तो दूसरी किश्त आने पर अपने घर बुलाया और  दुष्कर्म करने की कोशिश की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी प्रधान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दर्ज की गई रिपोर्ट में क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके गांव का प्रधान अरविंद कुमार है। उसके गांव में 60 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए। जिसमें एक आवास उसका भी था। इसकी पहली किश्त 40 हजार रुपये जारी हुई। तभी प्रधान ने 20 हजार रुपये की मांग की। जब यह कहा कि अगर बीस हजार रुपये दे देंगे तो आवास कहां से बनाऊंगी। दूसरी किस्त 70 हजार रुपये आई। इसके बाद प्रधान ने घर बुलाया। पीड़िता प्रधान के घर पहुंच गई।

आरोप है कि इस दौरान प्रधान ने आकर उससे अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की। दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। किसी तरह छूटकर पीड़िता अपने घर आ गई और पति को पूरी घटना बताई। जब इसकी शिकायत लेकर पति प्रधान के पास गए तो वह मारपीट पर आमादा हो गया और धमकाने लगा। धमकी दी गई कि पुलिस का उसके घर आना-जाना लगा रहता है। उसका कोई कुछ नहीं कर सकेगा। पीड़िता ने एसपी को दुखड़ा सुनाया। जिसके बाद आरोपी प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: युवक ने दी जान, फंदे से उतारकर आरोपी ले गए शव और फूंक डाला

संबंधित समाचार