बदायूं: मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव
सहसवान (बदायूं), अमृत विचार। निकाह के चार महीने के बाद दो दिन पहले एक महिला की मौत हो गई थी। ससुरालीजनों ने महिला का शव दफन कर दिया था। सूचना मिलने पर मायका पक्ष पहुंचा और ससुरालीजन पर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक महिला के पिता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी की अनुमति पर कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जिला संभल के थाना धनारी क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी महक (19) पुत्री रईस अहमद का निकाह चार अप्रैल 2023 को कोतवाली सहसवान क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू निवासी मुस्ताक अली के साथ हुआ था। 27 जुलाई को महक की मौत हो गई। ससुरालीजनों ने मायका पक्ष को सूचना दिए बिना ही शव को सुपुर्दे खाक करा दिया था। महिला के पिता को सूचना हुई तो पुलिस को अवगत कराते हुए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्र से शव निकालने को जिलाधिकारी की अनुमति मांगी।
परिजनों ने जिलाधिकारी मांग की तो उन्होंने मजिस्ट्रेट प्रेमपाल सिंह को निर्देशित किया। मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह, बिल्सी सीओ चंद्रपाल सिंह, सहसवान कोतवाल विशाल प्रताप सिंह के साथ कब्रिस्तान पर गए। शव को बाहर निकलवाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बदायूं: वजीरगंज क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
