काशी में गंगा किनारे रिवर फ्रंट बनाने की कवायद शुरू, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। आध्यात्मिक नगरी काशी में गंगा पार रेती पर रिवर फ्रंट बनाने की कवायद शुरू हो गई है। रामनगर और पड़ाव के बीच पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप माडल पर रिवर फ्रंट का निर्माण होगा। लगभग सात किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और काशी में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। 

लोक निर्माण विभाग से 2300 करोड़ रुपये वजट से फोरलेन सड़क का निर्माण कराएगा।यहां पाथवे बनेगा और हरियाली के लिए पेड़ लगाए जाएंगे। रिवर फ्रंट के तहत सड़क निर्माण के बाद गंगा आरती और काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन सुलभ होगा। माना जा रहा कि रिवर फ्रंट के निर्माण से काशी में पर्यटन क्षेत्र में बूम आएगा। 

लोक निर्माण विभाग ने फोरलेन सड़क के लिए अन्य विभागों से एनओसी मांगी है। बारिश के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। इस सड़क का निर्माण शासन की प्राथमिकता में शामिल है।

ये भी पढ़ें -मुरादाबाद : स्वामी प्रसाद मौर्य के मुद्दे पर अपनी स्थिति साफ करें अखिलेश, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा-बसपा पर कसा तंज

संबंधित समाचार