शाहजहांपुर में तस्कर गिरफ्तार, 100 किलो अफीम डोडा बरामद
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर पुलिस ने रविवार को अल्हागंज क्षेत्र से मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब एक कुंटल अफीम डोडा (छिलका) बरामद किया, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अल्हागंज थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह ने सूचना के …
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर पुलिस ने रविवार को अल्हागंज क्षेत्र से मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब एक कुंटल अफीम डोडा (छिलका) बरामद किया, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अल्हागंज थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह ने सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ ग्राम फतेहपुर (जेरा रहीमपुर) के पास से कार सवार मादक पदार्थ तस्कर सुनील को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से करीब एक कुंटल अफीम डोडा छिलका, एक लाख 10 हजार रुपये की नगदी और दो मोबाइल फोन बरामद किए। उन्होंने बताया कि यह डोडा चम्पतपुर गांव से 25,000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा गया था। उन्होंने बताया कि बताया कि गिरफ्तार तस्कर मूल रूप से दिल्ली के केशवपुरम का रहने वाला और फिलहाल मैनपुरी के बिछवां इलाके में रहता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है।
