बरेली: जिला जेल में 12 समेत 126 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची में जिला जेल में 12 संक्रमितों समेत 126 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि चनेटी प्रकाश कालोनी में एक, नई बस्ती में दो, आदर्श नगर, बांके …
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची में जिला जेल में 12 संक्रमितों समेत 126 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
एसीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि चनेटी प्रकाश कालोनी में एक, नई बस्ती में दो, आदर्श नगर, बांके की छावनी, सुरेश शर्मा नगर में एक-एक संक्रमित मिला है। क्यारा में एक, तो सिद्धार्थ नगर में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं साहूकारा किला, कर्मचारी नगर, प्रियदर्शनी नगर, रामपुर कालोनी हाइड्रिल नगर, बेंजलाल अस्पताल राजेंद्र नगर जनकपुरी, रामपुर गार्डन, बानखाना, उमरिया थाना कैंट, इफ्को टाउनशिप, किच्छा, सिविल लाइंस, कटरा मेमराई कोतवाली, स्टेडियम रोड हार्ट सिटी, सीबीगंज, ख्वाजा कुतुब, वनखंडी मंदिर के समीप, अलीगंज, विनायक नगर, सिंधु नगर, जनकपुरी प्रेमनगर, वीरसावरकर नगर, महानगर, स्मार्ट अशोक नगर, हार्टमैन, मीरगंज, भर्तना, पंखुरी, भमौरा, जोगी नवादा में एक-एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं सुभाष नगर एसबीआई के समीप तीन, शेरगढ़ में दो को संक्रमण की पुष्टि हुई है। नकटिया, प्रोफेसर कालोनी के दो लोग, नई बस्ती के दो लोग, लल्ला मार्केट में तीन, भोजीपुरा में दो, रामायण विहार, चाहबाई, बांके की छावनी, सिद्धार्थनगर में तीन, साहूकारा में दो, मलूकपुर, कर्मचारीनगर, प्रियदर्शिनीनगर, हाइडिल कालोनी में एक संक्रमित मिला है। इसके साथ ही लल्ला मार्केट, इफ्को टाउनशिप, बिहारीपुर खत्रियान, अलीगंज, निजी अस्पताल के दो लोग कोरोना पाजिटिव आए हैं। रिपोर्ट में सुभाषनगर के तीन, आंवला, बुर्जीटोला, वीरपुर गौटिया, भोजीपुरा के जाफरपुर, खेड़ा, जोगीनवादा में संक्रमित मिले हैं।
भोजीपुरा में पांच, सेना और आंवला में चार-चार संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात्रि जारी सूची में भोजीपुरा क्षेत्र में पांच, सेना में फिर से चार जवान तो आंवला के इफ्को टाउनशिप समेत चार को संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेट किया जा रहा है।
सीएचसी बहेड़ी में दो तो भोजीपुरा में एक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी सीएचसी बहेड़ी में दो तो भोजीपुरा सीएचसी में एक स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गैरजनपदों के भी संक्रमित मिले
रिपोर्ट में छह लोग बरेली जिले से बाहर के हैं। इनमें बदायूं, रानीखेत अल्मोड़ा, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, नैनीताल का एक-एक संक्रमित है। सभी के जिला मुख्यालय को जानकारी भेज दी गई है।
विधायक की मां ने कोरोना से जीती जंग
बिथरी विधायक राजेश मिश्र की बुजुर्ग मां ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली। करीब 90 वर्षीय कृष्णा देवी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी और वह होम आइसोलेशन में थीं। होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर वह अब घर आ गई हैं और क्वारंटीन रहेंगी। विधायक राजेश मिश्र ने बताया कि तबीयत खराब होने पर मां कृष्णा देवी की कोरोना जांच कराई गई थी, जो पाजिटिव आई थी। उसके बाद वह रिसार्ट पर होम आइसोलेशन में थीं। उनकी रिपोर्ट अब कोरोना निगेटिव आई है। वह घर आ गई हैं।
