आगरा सड़क हादसा : डग्गामार बस ने बाइक में मारी टक्कर बुआ-भतीजे की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। ताजगंज थाना क्षेत्र के खैराती टोला के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक डग्गामार बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बुआ -भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।   

बताया जा रहा है कि घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के ही करवना गांव निवासी किशोर अपनी बुआ को लेकर आगरा शहर आ रहा था। खैराती टोला के पास तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे बुआ-भतीजा वहीं गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। 

ये भी पढ़ें -मोहर्रम पर मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में मारपीट को लेकर मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

संबंधित समाचार