Fatehpur Accident: ट्रक-अल्टो की भिड़ंत, कार सवार पांच लोगों की मौत, मरने वालों में दो महिला व तीन पुरुष शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में सड़क हादसे में पांच की मौत।

फतेहपुर में ट्रक-अल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर में ट्रक-अल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूरा मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव के पास लखनऊ मार्ग का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ऑल्टो सवार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बकरी गांव से 12 मील जा रहे थे। 

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागड़ीवा गांव के पास सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला व तीन पुरूष है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि, ऑल्टो सवार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बकरी गांव से जमरावां जा रहे थे, हादसे की खबर मिलते ही हुसैनगंज पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर पहुँचे एडीशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि आल्टो कार में पांच लोग सवार होकर रांग साइड से जा रहे थे, उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से टकरा जाने पर पाँच लोगो की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि मृतक बकरी गांव के रहने वाले हैं और जमरावा में एक मिट्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी बेरागड़ीवा के पास पहुंची ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 5 की मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचते हुए बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन जब तक गाड़ी से सभी को बाहर निकालते सभी ने दम तोड़ दिया था, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार