Hamirpur: SBI बैंक के कर्मचारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की नकदी, जेवरात पार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में चोरी की वारदात से फैली सनसनी।

हमीरपुर में राठ कस्बे में स्टेट बैंक के कर्मचारी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने लाखों की नकदी, जेवरात पार कर दिए। घर वापस आने पर उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई।

हमीरपुर, अमृत विचार। राठ कस्बे में चोरी की घटनाएं थम नहीं रहीं है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत व्याप्त है। रविवार की रात चोरों ने एक स्टेट बैंक में कार्यरत कर्मचारी के घर में घुसकर लाखों के जेबरात और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित बैंक कर्मी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

कोतवाली के चिल्ली गांव निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत है। बताया  िकवह कस्बे के चरखारी रोड़ सिकंदरपुरा मोहल्ले में अरविंद कुमार सक्सेना के मकान में किराए से रहता है। शनिवार और रविवार को बैंक की छुटटी होने के कारण वह अपने गांव गए थे।

सोमवार की सुबह जब वह अपने कमरे में पहुंचे तो गेट का ताला टूटा पडा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा था और कमरे में चारों ओर सामान बिखरा पडा था। बताया कि अलमारी में रखे सोने के बाजूबंद, सोने का मंगलसूत्र बडा, कान के बाला, सोने का लाकेट, पांच सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी चांदी की पायल और 10 हजार रूपए नकद रखे हुए थे।

बताया कि चोर करीब पांच लाख रूपए कीमत के जेबरात ले गए हैं। बैंक कर्मी के घर हुई चोरी की इस घटना से हड़कंप मचा हुआ था। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया घटना की जांच करा चोरों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार