अनोखा विवाह: रब ने बना दी जोड़ी...42 इंच के रोहित को मिली 47 इंच की नेहा, जानें कैसे हुई शादी?
सारण। शादी के लिए भगवान जोड़ियां उपर से बनाकर भेजता है। यह कहावत सारण जिले में लागू हुई। जहां 42 इंच लम्बे लड़के की शादी 47 इंच लम्बी लड़की से हुई। शनिवार को परिजनों ने आपसी सहमति से मढ़ौरा गढ़ देवी मंदिर परिसर में हिन्दू रीति रिवाज से यह अनोखा विवाह संपन्न किया।
उस समय वर-वधू पक्ष के लोगों ने बताया कि दूल्हा रोहित और दुल्हन नेहा की हाइट कम होने से उनकी शादी को लेकर उनके घर वाले परेशान और चिंतित थे। लेकिन भगवान हर किसी की जोड़ी कहीं रखता है। अब कम हाइट के दूल्हे रोहित की शादी उसी उम्र की दुल्हन नेहा से होने से वे दोनों खुश हैं। लेकिन उनके घर वालों को भी चिंता नहीं है। दोनों की शादी बहुत परेशान करती थी।
दोनों की हाइट है छोटी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव निवासी रोहित और खबसी गांव निवासी नेहा की शादी हुई। दोनों की हाइट बहुत छोटी है। रोहित की हाइट 42 इंच है, जबकि नेहा 47 इंच है। शादी होने पर वर और वधू दोनों काफी खुश हैं। दोनों पक्षों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामना दी और मंगलमय जीवन की कामना की।
"रोहित कंपाउडरी के काम में निपुण है"
बताया जाता है कि दूल्हा रोहित ने कभी भी कम हाइट को अपनी कमजोरी नहीं बनाया। Rohit ने पढ़ाई लिखाई कर कम्पाउंडर का काम सीखा है और अच्छी तरह से काम करता है।दूल्हे रोहित के बड़े भाई अमर कुमार ने कहा, "हाइट काफी कम होने के कारण रोहित को कई तरह से उपहास और प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता था। रोहित ने जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, मढौरा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है और कंपाउंडरी के पद पर निपुण है।''
नेहा पांचवीं क्लास तक पढ़ी है
दुल्हन नेहा के भाई शैलेश ने बताया कि उनकी बहन नेहा अभी पांचवीं कक्षा में है। नेहा की लंबाई कम होने से शादी के लिए कोई अच्छा रिश्ता नहीं बन पाया। उनकी बहन की छोटी उम्र के कारण हर जगह निराशा छा गई। फिर रोहित का पता चला। दोनों परिवार एक दूसरे से मिले और एक रिश्ता बनाया। शनिवार को मढौरा के गढ़देवी मंदिर में परिवार की उपस्थिति में शादी हुई।
ये भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: पलक झपकते ही विशालकाय अजगर को निगल गया किंग कोबरा, वीडियो देख लोगों के उड़े होश
