प्रयागराज : कल न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
प्रयागराज, अमृत विचार। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद की कार्यकारिणी बैठक दिनांक 31 जुलाई 2023, दिन सोमवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के ओल्ड स्टडी रूम में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व संचालन महासचिव नितिन शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) बार एसोसिएशन इलाहाबाद द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के हनन को लेकर विगत 19 जुलाई 2023 से आंदोलन कर रहे हैं।
कैट बार एसोसिएशन के आंदोलन के समर्थन में और अधिवक्ताओं के प्रति पुलिस तथा प्रशासन द्वारा दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही करने के विरोध में हाईकोर्ट के सभी अधिवक्ताओं ने दिनांक 1/08/2023 को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। उक्त बैठक में अमित कुमार श्रीवास्तव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) के साथ-साथ सर्वेश कुमार दूबे (संयुक्त सचिव, प्रशासन) अजय सिंह (संयुक्त सचिव, लाइब्रेरी) अमरेंद्र सिंह (संयुक्त सचिव, प्रेस) अंजना चतुर्वेदी (संयुक्त सचिव, महिला) उपस्थित रहे। इसके अलावा इस मौके पर अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -न्यायमूर्ति दीपक तिवारी बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश, आज ली शपथ
