National Strength Lifting Championship :  हरदोई के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पलक और आंचल ने जीता Gold

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। नेशनल स्ट्रैंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड मेडल और 2 सिल्वर मेडल हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता से वापस लौटने पर शंकर व्यामशाला में सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाइयां दी।
 
33 वीं राष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवम इनक्लाइंड बेंच प्रेस प्रतियोगिता- 2023 का आयोजन राजस्थान के उदयपुर में 26 से 30 जुलाई तक संपन्न हुई। कोच पूनम तिवारी के नेतृत्व में महिला एवम पुरुष टीम को 2 गोल्ड 6 सिल्वर और 2 ब्रांन्ज पदक हासिल किए। 46 किलो भार वर्ग में में पलक सिंह 'हरदोई' इनक्लाइंड बेंच गोल्ड, आंचल सिंह 58 किलो भार वर्ग में स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में सिल्वर और इनक्लाइन बेंच में गोल्ड मेडल, 72 किलो भार वर्ग में तनु रानी 'सहारनपुर'स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल, पुरुष वर्ग में उमेश कुमार [मथुरा] 68किलो भार वर्ग में इनक्लाइंड बेंच में सिल्वर मेडल,दरब सिंह 68 किलो भार वर्ग में स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल, 95किलो भार वर्ग में भार वर्ग में हेमंत चेहर 'आगरा'कांस्य पदक, 115किलो भार वर्ग में भार वर्ग में प्रणव मिश्रा ने स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और इनक्लाइंड बेंच में सिल्वर। 

ये भी पढ़ें -कुड्ड में नागेश्वर महादेव की है धार्मिक प्राचीन गुफा, श्रद्धालुओं को करती है आकर्षित

संबंधित समाचार