लखीमपुर खीरी: हार्ट अटैक से हुई थी पूर्व विधायक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। जिले में रविवार को निघासन विधानसभा से दो बार निर्दलीय व एक बार सपा से विधायक रहे निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना (75) वर्ष का दबंगों से विवाद हो गया था इस दौरान धक्का-मुक्की में गिरने से उनकी मौत हो गई। उनके बेटे संजीव की भी हालत गंभीर है। पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार …

लखीमपुर खीरी। जिले में रविवार को निघासन विधानसभा से दो बार निर्दलीय व एक बार सपा से विधायक रहे निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना (75) वर्ष का दबंगों से विवाद हो गया था इस दौरान धक्का-मुक्की में गिरने से उनकी मौत हो गई। उनके बेटे संजीव की भी हालत गंभीर है।

पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा की पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया गया है। शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान की बात नहीं कही गई है। पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। पूर्व विधायक की जमीनी विवाद में वाद-विवाद दौरान तबीयत तबियत खराब हुई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

उधर मामले में आईजी लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सीओ कुलदीप कुकरेती को हटाते हुए उन्हें मुख्यालय से अटैच किया गया है। साथ ही परसपुर चौकी इंचार्ज और दो बीट सिपाही को सस्पेंड किया गया है। सीओ समेत सभी पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जाएगी। लापरवाही बरतने और ज़मीनी विवाद में समय से कार्रवाई न करने पर यह एक्शन लिया गया है।

पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। एडिशनल एसपी खीरी, सीओ सिधौली जिला सीतापुर, इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच सीतापुर कमेटी में शामिल हैं। कमेटी तीन दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी। डीएम ने भी ज़मीनी विवाद की जांच के लिए कमेटी बनाई है।

बता दें कि त्रिकोलिया पढुआ बस अड्डे के मेन रोड पर पूर्व विधायक की जमीन है। इस पर विवाद के चलते मामला न्यायालय में विचाराधीन है। विवादित जमीन पर विपक्षी किशन कुमार गुप्ता रविवार को सैकड़ों लोगों के साथ कब्जा करने पहुंच गए। यह देख पूर्व विधायक भी अपने लोगों के साथ मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि कब्जा रोकने के लिए दबंगों ने पूर्व विधायक की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। बचाव में दौड़े पूर्व विधायक के बेटे संजीव कुमार को पीटा गया। इससे दोनों घायल हो गए फौरन इलाज के लिए पूर्व विधायक को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया है।

संबंधित समाचार