Farrukhabad News : बाढ़ के पानी में मामा-भांजे डूबे, एक का शव बरामद, गोताखोर दूसरे की तलाश में जुटे
फर्रुखाबाद में बाढ़ के पानी में मामा-भांजे डूबे।
फर्रुखाबाद में बाढ़ के पानी में मामा-भांजे डूब गए। गोताखोरों ने मामा का शव ढूंढ निकाला। जबकि भांजे की तलाश कर रहे है।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना राजेपुर क्षेत्र में सोमवार की शाम बाइक से जा रहे मामा-भांजे बाढ़ में डूब गए। मामा का शव गोताखोरों ने खोज निकाला। जबकि भांजे का कोई पता नही चल सका है।
थाना राजेपुर के अंतर्गत ग्रामसभा तुसौर निवासी कुलदीप जाटव का साला पंकज पुत्र गिरधारी निवासी अडंगापुर जनपद उन्नाव निवासी मोटरसाइकिल से अपने भांजे 11 वर्षीय राजकुमार को मोहम्मदाबाद स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में छोड़ने जा रहा था। पंकज कक्षा 6 का छात्र था। देर शाम फर्रुखाबाद बदायूं हाईवे स्थित चित्रकूट डिप में बाढ़ के पानी के बहाव में बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने के दौरान दोनों डूब गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों को डूबता देख हेड कांस्टेबल अंकित सिंह ने बचाने के लिए पानी में उतर गए। बचाने के प्रयास में वह भी खुद भी डूबने लगे। जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद पुलिस बल के साथ ब तहसीलदार कर्मवीर सिंह राजस्व टीम के साथ पहुंचकर मौका मुआयना कर गोताखोरों को दोनों की तलाश के लिए लगाया। इस दौरान गोताखोरों ने मामा का शव बरामद हो गया। जबकि भांजे का अभी कुछ पता नहीं चल सका।
गोताखोर भांजे राजकुमार की तलाश कर रहे है। मृतक छात्र दो भाइयों में बड़ा था। जबकि राजकुमार का छोटा भाई बॉर्बी, मां गुड्डी देवी, पिता कुलदीप व बाबा प्रदीप समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार कर्मवीर सिंह राजस्व टीम के साथ थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के साथ शासन द्वारा मदद दिलाए जाने का भरोसा दिया।
