Stenographer Recruitment 2023: स्टेनोग्राफर भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू, ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2023: राजस्थान में सरकारी नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए सूचना दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 अगस्त से शुरू हो जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार hcraj.nic.in नामक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  

आप अप्लाई कब कर सकते हैं? 
ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन 1 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा।  

वैकेंसी विवरण और आयु सीमा

  1. इस रिक्रूटमेंट के माध्यम से 277 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों को भरा जाएगा। 
  2. इस भर्ती के लिए व्यक्ति की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। 
  3. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग, ईबीसी (क्रीमी लेयर), ओबीसी (क्रीमी लेयर) और अन्य राज्यों से 700 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 
  • जबकि ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और डब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को केवल 550 रुपये देना होगा। 
  • वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹450 है। 

ये भी पढ़ें- एक वर्ष में एक लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

संबंधित समाचार