Rocky Aur Rani Box Office Collection: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने चार दिन में कमाए 50 करोड़, मंडे टेस्ट में हुई फेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। करण जौहर निर्मित-निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। 

इस फिल्म के साथ करण जौहर ने सात वर्षो के बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने 50 करोड़ से अधिक की कमाई की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। 

रिपोर्ट्स बताती हैं कि रणवीर-आलिया की फिल्म ने सोमवार को 7.50 करोड़ से 8 करोड़ रुपये तक कलेक्शन किया है।जो संडे से करीब 60% कम है।  यानी चार दिन में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगा चुकी है और अब इसका कलेक्शन 53 करोड़ रुपये हो गया है। 

https://www.instagram.com/p/CvE1ZP0gs4q/

ये भी पढ़ें : रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म को मिल रहे दर्शकों का प्यार देख खुश हुईं आलिया भट्ट, फैंस को कहा शुक्रिया

संबंधित समाचार