बरेली: होमगार्ड के आतंक से दहशत में ग्रामीण, SSP से की शिकायत
बरेली, अमृत विचार। थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि वहां रहने वाला होमगार्ड 112 नंबर की गाड़ी लाकर हूटर बजाकर लोगों को डराता है। इसके साथ ही गांव के लोगों पर अपने भाई के साथ मिलकर रौब झाड़ता है और मारपीट करता है। जब उसकी शिकायत की जाती है तो उल्टा गांव वालों पर ही पुलिस कार्रवाई करती है। होमगार्ड के आतंक के चलते ग्रामीण एसएसपी से मिले। इससे पहले उन्होंने होमगार्ड की शिकायत वन मंत्री से की थी।
वन मंत्री ने अपने लेटर पैड पर लिखकर एसएसपी से मिलने को कहा था। वहीं आज ग्रामीण एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने आए। वहीं इस दौरान पूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया वह सभी ग्राम परसाखेड़ा गौटिया थाना सीबीगंज के रहने वाले हैं। उनके गांव का ही होमगार्ड जो थाना सीबीगंज में 112 नंबर गाड़ी पर तैनात है। इसके चार भाई सभी गांव वालों को नाजायज मारते एवं गाली-गलौज करते हैं। जब वह लोग होमगार्ड की 112 नंबर पर शिकायत करते हैं तो होमगार्ड के परिवार वाल गांव के लोगों को मारते-पीटते हैं। वहीं जब हम पुलिस से शिकायत करते हैं तब पुलिस कुछ नहीं करती है।
ये भी पढे़ं- बरेली: शोहदे ने छात्रा को पिलाया सैनिटाइजर, उपचार के दौरान मौत
