शिवपाल यादव ने भाजपा पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, कहा- हर मोर्चे पर फेल है सरकार
आजमगढ़। पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव सोमवार से आजमगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। ऐसे में आज मंगलवार को उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान शिवपाल ने कहा कि आज पूरा देश महंगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। जिसे देश के कर्ज को कम करने का इन्होंने वादा किया था वह कम होने की बजाए बढ़ गया है और सीमाओं पर भी कब्जा बढ़ा है। यह सरकारें हर मोर्चे पर विफल हुई हैं।
इसके साथ शिवपाल यादन ने भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा इन्होंने जनता से झूठ बोला था और जनता इनके बहकावे में आ गई। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
इन्होंने जनता से वादा किया था कि उनके खाते में 15 लाख आएंगे लेकिन नहीं आए। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी वहीं नहीं मिली। बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बटन दबाते ही बिजली गुल हो जाती है। ट्रांसफार्मर जलने के बाद जल्दी लगता है। लगता भी है लगते ही जल जाता है।
इस दौरान शिवपाल यादव ने आजमगढ़ के सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ के सवाल पर कहा कि वह नौटंकी करें। पहले जब वह नौटंकी करते थे तो हम उसमें मुख्य अतिथि होते थे। वह फिर नौटंकी करेंगे और हम मुख्य अतिथि होंगे।
ये भी पढ़ें -UP News: अतीक अहमद के बेटे उमर से जेल में पूछताछ करेगी एसटीएफ, जानें मामला
