जापान में खानून तूफान के कारण 510 उड़ानें रद्द, जापानी मीडिया ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। दक्षिणी जापान में शक्तिशाली तूफान खानून के कारण कम से कम 510 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। जापानी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एनएचके ब्रॉडकास्टर ने बताया कि ओकिनावा द्वीप पर नाहा हवाई अड्डे और क्यूशू द्वीप के दक्षिणी हिस्से में कागोशिमा को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और नौकाएं रोक दी गई हैं।

इससे पहले सोमवार को खानून के रुख के कारण सोमवार को 260 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। वर्तमान में चक्रवात का दबाव 935 हेक्टोपास्कल है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवात मंगलवार शाम तक और तीव्र हो जाएगा और इसके केंद्र में दबाव घटकर 925 हेक्टोपास्कल हो जाएगा, जबकि हवा की गति 230 फीट प्रति सेकंड की झोंकों के साथ 165 फीट प्रति सेकंड तक पहुंच जाएगी। 

ये भी पढ़े:- कंबोडिया में इस दिन होगी नेशनल असेंबली के चुनाव परिणामों की घोषणा

संबंधित समाचार