हरदोई में बीच सड़क जाम छलकाते दो युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर पुलिस ने की कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। बीच सड़क पर खुल्लम-खुल्ला शराब के गिलास टकराते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। हरकत में आई पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया और बाकी की तलाश की जा रही है। मामला शहर के एआरटीओ चौराहे का बताया गया है। इस बारे में एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार का कहना है कि सारे मामले की जांच की जा रही है।

बताया गया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक नशे में झूमते हुए बीच सड़क पर रख कर शराब के पैग बना रहे हैं। वीडियो में आ रही आवाज़ से पता चल रहा है कि दारूबाज़ युवकों की इस हरकत से ट्रैफिक पर असर पड़ रहा है। वहां जाम जैसे हालात पैदा हो रहें हैं। इस तरह का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने ऐसा करने वालें दो युवकों को अपनी हिरासत में लिया है और बाकी की तलाश की जा रही है। इस बारे में एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो की पड़ताल और सारे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें -Ayodhya Tourism : रामनगरी में घर की छतों पर खुलेंगे कैफेटेरिया

संबंधित समाचार