बरेली: डीएम के संक्रमित होने पर कर्मचारी घबराए, पूरा कलेक्ट्रेट कराया गया सैनेटाइज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी नितीश कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कर्मचारी संक्रमण फैलने को लेकर घबरा गए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट खुलने के बाद जलकल विभाग की गाड़ी कलेक्ट्रेट पहुंची और डीएम के कमरे के साथ पूरे परिसर को सैनेटाइज किया। कलेक्ट्रेट में आने वाले लोगों के हाथ सैनेटाइज कराए जा रहे हैं। …

बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी नितीश कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कर्मचारी संक्रमण फैलने को लेकर घबरा गए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट खुलने के बाद जलकल विभाग की गाड़ी कलेक्ट्रेट पहुंची और डीएम के कमरे के साथ पूरे परिसर को सैनेटाइज किया।

कलेक्ट्रेट में आने वाले लोगों के हाथ सैनेटाइज कराए जा रहे हैं। कोविड हेल्प डेस्क भी सक्रिय हो गई है। लोगों की थर्मल स्कैनिंग कराई जा रही है। अन्य अफसर भी संक्रमण को लेकर डरे हुए हैं। कई अधिकारी अभी तक कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंचे हैं। वहीं, डीएम के संपर्क में रहने वाले कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं।

संबंधित समाचार